आजम का दावा, मोदी ने पाकिस्तान में की दाऊद से मुलाकात, केंद्र ने कहा आरोप बेबुनियाद

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने मुलाकात की। आजम खान ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के दिन अपने लाहौर दौरे के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से मुलाकात की थी।

azam khan

हलांकि केंद्र सरकार ने आजम खान के इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने इस आरोप को निराधार, बेबुनियाद और गलत बताया है। भाजपा ने इस आरोप के खिलाफ आजम को आड़े हाथ लेते हुए इसे निराधार बताया है तो वहीं कांग्रेस ने इस आरोप को अहमियत न देते हुए कहा कि इस पर यकीन नहीं किया जा सकता। भाजपा ने आजम खान को बर्खास्त करने की मांग की हैं।

आपको बता दें कि आजम ने कहा था पीएम ने अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़कर पाकिस्तान का दौरा किया और वहां दाउद से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया है कि मेरे पास पक्के सबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+