आजम खान के पास मिले जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट पर घंटो पूछताछ

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के के शहरी विकास मंत्री आजम खान एक बार फिर से विवादों में फंस गए है। आजम खान के बैग से जिंदा कारतूस बरामद होने पर हवाई अड्डे पर हलचल मच गई। आजम खान के पास से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एयरपोर्ट पर आजम के बैग से मिले कारतूस के बाद हलचल मच गई।

azam khan

गोलियां मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया। आजम खान दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे। विमान में सवार होने से पहले उनके थैले में चार कारतूस पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई।

आजम खान को सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल पर रोक लिया। आजम का बैग से पॉइंट 32 बोर की चार गोलियां पाई गई थीं। कारतूस मिलने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने हथियारों का अपना लाइसेंस दिखाया, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। हालांकि, गोलियां जब्त कर ली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+