आजम खां बन गए उत्‍तर प्रदेश के सोमनाथ भारती

azam khan
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में मंत्री और कद्दावर नेता आजम खां अब आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती की राह पर चल पड़े हैं। आम चुनाव में करारी हार के बाद अब आजम खां अपना कहर यूपी के मुसलमानों पर बरपा रहे हैं। आजम तो अब मुसलमानों का डीएनए टेस्‍ट भी करवा रहे हैं।

आजम खां ने अपने प्रोटोकाल की परवाह किए बिना गत रविवार को अचानक एक थाने का आैचक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर का मेडिकल तक करवा दिया। इस दौरान उन्‍होंने रामपुर जिले के जिलाधिकारी को काफी बुरा-भला कहा। अब ये तो वहीं बात हुई जैसे आप के सोमनाथ भारती अचानक महिलाओं का मेडिकल कराने के लिए नई दिल्‍ली के एक इलाके में पहुंच गए थे।

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने रविवार देर रात सम्भल से अपने घर लौटे तो फरियादी इंतजार करते मिले। मंत्री को बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के नाम पर एमबीबीएस कर रहे डाक्टर मोहम्मद राशिद को बुरी तरह पीटा। पैसे भी छीन लिए। विरोध किया तो अजीमनगर थाने की हवालात में डाल दिया। घर वाले थाने गए तो उन्हें भी पकड़ लिया। पुलिस के सभी अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से बात की तो सीओ सिटी आले हसन खां और स्वार के सीओ जय शंकर प्रसाद ने आकर पुलिस का पक्ष रखा, लेकिन ग्रामीण पुलिस की बात को गलत बताते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+