राहुल की बदतमीजियां कांग्रेस की हार का कारण: आजम

राहुल पर वार करते हुए आजम खान ने कहा कि कांग्रेस की करारी हार राहुल गांधी की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो बोया था अब वही काट रही है। राहुल गांधी की बदतमीजियों की वजह से कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। एक घटना का जिक्र करते हुए आजम खान ने कहा कि राहुल ने खाद्य सुरक्षा बिल को फाड़कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई थी। उनकी यहीं छवि पार्टी को ले डूबी है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। आम आदमी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में तीसरे मोर्चे की सरकार बनना तय है।












Click it and Unblock the Notifications