Ayushman Bharat scheme: मम्मी-पापा दोनों के लिए चाहिए आयुष्‍मान कार्ड तो कितना मिलेगा हेल्थ कवर?

Ayushman Bharat scheme: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat scheme) के तहत 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी वरिष्‍ठ नागरिकों को हेल्‍थ कवरेज देने का ऐलान किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस फैसले को मंजूरी दी।

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों को आयुष्‍मान योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद आयुष्‍मान हेल्‍थ योजना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। जिसमें एक ये सवाल है कि अगर आपके घर में दो बुजुर्ग हैं तो क्‍या इस योजना का लाभ दोनों को मिलेगा? अगर मिलेगा तो कितना हेल्‍थ कवर मिलेगा? आइए जानते है ऐसे सभी सवालों के जवाब...

Ayushman Bharat scheme

आयुष्‍मान योजना की पात्रता

70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के पास अगर निजी स्वास्थ्य बीमा है या जो कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत आते हैं, वो भी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत लाभ के लिए पात्र होंगे।

अन्‍य योजना के लाभार्थिंयों को क्‍या मिलेगा लाभ?

सीजीएचएस, ईसीएचएस और आयुष्मान सीएपीएफ जैसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में अगर नाम रजिस्‍टर्ड है तो ऐसे नागरिक अपनी मौजूदा योजना या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के बीच किसी एक योजना का चयन कर सकते हैं।

घर में दो बुजुर्ग हैं तो कितना हेल्‍थ कवर मिलेगा?
घर में अगर 70 या इससे अधिक आयु के दो बुजुर्ग हैं, जैसे दादा-दादी या माता-पिता, तो ऐसी स्थिति में पांच लाख रुपये का संयुक्‍त बीमा कवर मिलेगा। यानी बीमा कवर पति-पत्‍नी दोनों में से किसी एक को मिलेगा। सरकार ने कहा है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक कवरेज के आधार पर प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अब 70 पार बुजुर्गो को मिलेगा आयुष्‍मान योजना का लाभ

जो परिवार पहले से ले रहे लाभ, उन्‍हें कितना लाभ मिलेगा?

आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे परिवारों को अब कुल 10 लाख रुपये का हेल्‍थ कवर का लाभ मिलेगा। जिसमें परिवार के 70 साल से ऊपर के लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यानी हर परिवार को बुजुर्ग के सदस्‍य के लिए 5 लाख रुपये के अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।

सरकार ने स्‍पष्‍ठ किया हे कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त 'टॉप-अप कवर' मिलेगा (जिसे उन्हें 70 वर्ष से कम उम्र के अन्य परिवार के सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा)।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+