अयोध्या के विजन प्लान पर PM मोदी ने सीएम योगी के साथ की बैठक, ड्राफ्ट को फाइनल टच दिए जाने की उम्मीद

अयोध्या के राम मंदिर विजन प्लान पर PM मोदी सीएम योगी से कर रहे हैं बात, ड्राफ्ट को दिया जाएगा फाइनल टच

लखनऊ, 24 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (26 जून) को अयोध्या के विजन प्लान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अधिकारों के साथ समीक्षा बैठक की। ये बैठक सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू हुई थी। अयोध्या के विजन प्लान वाले ड्राफ्ट को आज इस समीक्षा बैठक के बाद फाइनल टच दिया जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में योगी सरकार द्वारा तैयार किया गया अयोध्या और राम मंदिर को विजन डाक्यूमेंट देखा। सीएम योगी के अलावा इस समीक्षा बैठक में यूपी के दोनों मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। इसके अलावा इस बैठक में नगर विकास,परिवहन, पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग, ऊर्जा विभाग के मंत्री भी शामिल हुए।

Ayodhya development plan

अयोध्या के विजन प्लान के बैठक में क्या-क्या हुआ?

कोरोना वायरस की वजह से पीएम मोदी ने ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की है। पीएम मोदी ने बैठक में अयोध्या का विजन डॉक्यूमेंट और अयोध्या में चल रहे प्रोजेक्ट के डिजिटल मॉडल भी देखा है।

बैठक में आवास विकास के प्रमुख सचिव ने अयोध्या को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। जिसमें ये बताया गया है कि अब तक कितना विकास का काम हो चुका है और बाकियों के लिए क्या प्लान है। बैठक में अयोध्या के सौंदर्यीकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। भगवान राम की प्रतिमा कैसी, होगी इसको लेकर भी चर्चा की गई है। अयोध्या को हेरिटेज सिटी बनाने पर इस बैठक में जोर दिया गया है।

Ayodhya development plan

इस बैठक को लेकर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि इस बैठक का होना अच्छी बात है। जब तक पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इसके लिए एक साथ नहीं जुड़ेंगे, तब तक इसका विकास सिर्फ कागज पर ही दिखेगा, धरातल पर नहीं दिखेगा। लेकिन ये बैठक ये एक बहुत अच्छी पहल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+