Ram Mandir: करोड़ों घरों में पहुंचेगी राम मंदिर की तस्वीर, फंड इकट्ठा करने के लिए आज से शुरू हुआ अभियान
Fund Collection Drive for Ram Mandir: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। इसके बाद से मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस मंदिर (Ram Janmabhoomi) के निर्माण में अरबों रुपये खर्च होने का अनुमान है, ऐसे में आज (गुरुवार) से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने लोगों से दान लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान शुरू किया है। जिसमें भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान दे सकते हैं। इसके लिए विशेष कूपन भी छपवाए गए हैं।
Recommended Video

दरअसल ट्रस्ट पहले ही ये साफ कर चुका है कि स्वैच्छिक योगदान की मदद से ही इस राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए अब 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन छपवाए गए हैं, जिनका उपयोग धन इकट्ठा करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने बकायदा मकर संक्रांति यानी आज से अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत डोर-टू-डोर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त वॉलंटियर्स जाएंगे और चंदा इकट्ठा करेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर ये अभियान खत्म होगा।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) प्रवक्ता विनोद बंसल के मुताबिक देशभर के चार लाख गांवों में 10 करोड़ लोगों से धन इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। चंदा लेने के बाद वॉलंटियर्स प्रत्येक घर में भगवान राम के पोस्टर और कैलेंडर वितरित करेंगे। बंसल के मुताबिक इस अभियान के जरिए नए राम मंदिर मॉडल की तस्वीर भी करोड़ों घरों तक पहुंचेगी। साथ ही ये दान पूरी तरह से स्वैछिक है, जो भी भक्त जितना चाहे दान देकर कूपन ले सकता है।
कितना आएगा खर्च?
वैसे अगर पूरे राम मंदिर परिसर के निर्माण की बात करें, तो उस पर 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। वहीं मुख्य राम मंदिर की लागत 300 करोड़ से 400 करोड़ रुपये तक आंकी गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी राम गोविंद देव महाराज ने कहा कि इंजीनियर मंदिर की नींव का प्लान तैयार कर रहे हैं। मुख्य मंदिर का कुल क्षेत्रफल करीब 2.7 एकड़ में है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 तक रामलला के गर्भगृह का काम पूरा हो जाएगा।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications