अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर मायावती ने कही बड़ी बात

लखनऊ। अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर पूरे देश की नजरें जमी हैं। इस बहुचर्चित केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 17 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई के बीच अदालत के बाहर राजनीतिक दलों की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद अब बसपा प्रमुख मायावती का बयान आया है।

'जो भी फैसला आए उसका सभी को अवश्य ही सम्मान करना चाहिए'

'जो भी फैसला आए उसका सभी को अवश्य ही सम्मान करना चाहिए'

अयोध्या मामले पर जारी बयानबाजी के बीच मायावती ने ट्वीट किया। मायावती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ का बाबरी मस्जिद/ रामजन्म भूमि प्रकरण पर दिन-प्रतिदिन की सुनवाई के बाद आगे जो भी फैसला आए उसका सभी को अवश्य ही सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रखना चाहिए, यही व्यापक जनहित व देशहित में सर्वोत्तम होगा।

राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है- केशव प्रसाद मौर्य

राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है- केशव प्रसाद मौर्य

इसके पहले, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में अयोध्या मामले पर जारी सुनवाई पर बयान दिया था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दे दिए हैं, आशा है राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। बता दें कि अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई हो रही है, कोर्ट ने सभी पक्षों को 17 अक्टूबर तक बहस पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साफ किया है कि इसके बाद बहस के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

हाई अलर्ट पर अयोध्या

वहीं, त्योहारों और भूमि विवाद से जुड़े केस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना के मद्देनजर अयोध्या में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। अयोध्या को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षाबलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त बलों को ठहराने के लिए व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। स्थानीय गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, स्कूलों और कॉलेजों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को ठहराने में किया जाएगा। इस बीच, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा उत्सव सोमवार से शुरू हो रहे हैं, विभिन्न रामलीलाएं दीवाली तक जारी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+