एयर इंडिया को नहीं मिला कोई खरीददार, बोली की डेडलाइन नहीं बढ़ाएगी सरकार

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया को खस्ता हालत सुधारने के लिए भारत सरकार ने विनिवेश का फैसला किया था। लेकिन सरकार को इसकी सही कीमत नहीं मिल पा रही है। सरकार ने एअर इंडिया के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 मई तक किया था लेकिन अभी तक सरकार को एयरइंडिया में निवेश करने के लिए किसी का भी ऑफर नहीं मिला है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि वह अब बोली की ताऱीख को आगे नहीं बढ़ाएगी।

air


सोमवार को एविएशन सेक्रेटरी आरएन चौबे ने कहा कि, 'एयर इंडिया को अभी तक कोई खरीददार नहीं मिला है, लेकिन अभी एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (EOI) जमा करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने के बारे में कोई विचार नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, एअर इंडिया की हिस्सेदारी खरीदने में इंडिगो एअरलाइन ने दिलचस्पी दिखाी थी लेकिन बाद में उसने भी अपने पीछे खींच लिए थे।

इससे पहले विमानन सचिव आरएन चौबे ने कहा था कि, यदि एअर इंडिया के लिए उचित कीमत नहीं मिलती है, तो सरकार शायद इसे नहीं बेचेगी। सरकार के पास यह अधिकार है कि वह एअर इंडिया को बेचे या नहीं बेचे।

वहीं एयर एशिया घूस मामले में नागर उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि, अभी तक एयर एशिया जांच में कोई सीबीआई विवरण नहीं मिला है। मंत्रालय अलग से जांच नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+