केवल अंगूठा दिखाकर आप ले सकेंगे हवाई सफर का मजा, मोदी सरकार कर रही काम
आधार कार्ड अब हमारी जिन्दगी का हिस्सा बन चुके हैं। सरकार भी इन्हें रोजमर्रा की जीवनशैली में उतारने का काम कर रही है। इसी कड़ी में अब कुछ हवाई यात्राओं में आधर कार्ड जरूरी हो जाएगा।
नई दिल्ली। अब वो दिन दूर नहीं जब आपको हवाई यात्रा के लिए ढेर सारे कागजात नहीं बल्कि अंगूठे की जरूरत होगी।
साथ ही अगर इस प्रक्रिया में सब कुछ ठीक रहा तो अगले चरण में हवाई जहाज में बैठने और उड़ान भरने दौरान यात्री को कागजी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा और वहां भी सब कुछ अंगूठे के मदद से हो जाएगा। कम से कम घरेलू हवाई यात्राओं में तो ऐसा हो ही सकता है।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुआ सफल प्रयोग
हो सकता है कि अभी ये सब आपको एक साइंस फिक्शन की तरह लग रहा हो लेकिन उड्डयन मंत्रालय ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
इसका पहला सफल प्रयोग, बतौर पायलट प्रोजेक्ट हैदराबाद एयरपोर्ट पर किया जा चुका है। इसमें बायोमेट्रिक आइडेंटिफिकेशन के जरिए टर्मिलन में एंट्री मिलेगी।
उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 1 अरब से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।
जब ये कार्ड जारी किए गए थे तो इनका फिंगरप्रिंट्स ,आईआरआईएस और बायोमीट्रिक्स स्कैन लिए गए थे। इसके साथ ही ये नेशनल डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज कराए गए थे।
कहा कि अभी हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट में जाने के लिए टिकट के साथ-साथ पहचान पत्र दिखाना होता है।
मांगा जाएगा आधार कार्ड
अधिकारी के अनुसार इस योजना के संबंध में तकनीकी विचार किया जा रहा है। योजना है कि जब लोग अपना टिकट बुक कराएंगे तो उनसे आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा।
हवाई अड्डों पर यात्री बायोमैट्रिक पहचान के लिए अंगूठे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से यात्री बायोमैट्रिक पहचान के लिए अंगूठे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे वो टर्मिनल में जाकर, घरेलू उड़ानों में सफर कर सकते हैं।हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होगी।












Click it and Unblock the Notifications