उड्डयन मंत्रालय ने कहा-अभी बुकिंग शुरू न करें विमान सेवा कंपनियां
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू। देश में ट्रेन, हवाई यातायात समेत अधिकतर गतिविधियां फिलहाल बंद हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान सेवा कंपनियों को फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं करने की हिदायत दी है। सरकार का ये बयान एयर इंडिया के उस फैसले के कुछ ही घंटों बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 4 मई से घरेलू उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने देर रात एक ट्वीट कर कहा कि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय यह स्पष्ट करता है कि घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय (उड़ानों) का परिचालन शुरू करने के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विमान सेवा कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में सरकार के फैसले के बाद ही बुकिंग शुरू करें। बता दें कि, एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि 4 मई से घरेलू और 1 जून से अंतराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।
बता दें कि, लॉकडाउन का ऐलान के बाद से एयर इंडिया समते देश की सभी एयरलाइंस की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के फ्लाइट्स का परिचालन बंद है। अब एयर इंडिया ने चार मई से कुछ चुनिंदा घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए बुकिंग चालू करने का फैसला किया, लेकिन अब सरकार ने इस पर अपना पक्ष साफ कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications