Avalanche: जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
अनंतनाग, बांदीपुर, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में 2 हजार से 2,500 मीटर से ऊपर होने की संभावना है।

Avalanche warning: जम्मू-कश्मीर में कुदरत के कहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के लिए अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, डोडा, राजौरी और पुंछ सहित 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। एसडीएमए ने कहा कि यह मीडियम खतरे वाला हिमस्खलन है।
अनंतनाग, बांदीपुर, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में 2 हजार से 2,500 मीटर से ऊपर होने की संभावना है। जबकि अगले 24 घंटों में रियासी, राजौरी और रामबन जिलों में 'कम खतरे' के स्तर के साथ हिमस्खलन 2,000 से 2,500 मीटर से ऊपर होने की संभावना है।
एसडीएमए ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- 'द कश्मीर फाइल्स है बकवास फिल्म', प्रकाश राज के बयान पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, गुस्से में कह डाले अपशब्द












Click it and Unblock the Notifications