'द कश्मीर फाइल्स है बकवास फिल्म', प्रकाश राज के बयान पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, गुस्से में कह डाले अपशब्द
द कश्मीर फाइल्स के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता प्रकाश राज के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। एक्टर ने फिल्म को बकवास बताया जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया।
Vivek Agnihotri Target Prakash Raj: 'द कश्मीर फाइल्स' जब से रिलीज हुई है तभी से फिल्म को लेकर तमाम विवाद हो रहे हैं। यह फिल्म अक्सर किसी ना किसी मुद्दे की वजह से चर्चा में रही है। हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने फिल्म को बकवास बताया जिसके बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया।

प्रकाश राज ने द कश्मीरी फाइल्स को कहा बकवास
साउथ के सुपरस्टार प्रकाश राज अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' की एक इंटरव्यू के दौरान उसकी जमकर आलोचना की। हाल ही केरल में हुए मातृभूमि इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ लेटर्स के दौरान एक्टर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने फिल्म की आलोचना की और उसे बकवास बताया।

'इस फिल्म को तो भास्कर भी नहीं मिलेगा'
प्रकाश राज ने कहा कि, हम सभी जानते हैं कि 'द कश्मीर फाइल्स' सबसे नॉनसेंस और बकवास फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर पूछ रहा है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर क्यों नहीं मिला। इस फिल्म को तो भास्कर भी नहीं मिलेगा। मैं आपका बताता हूं क्यों? क्योंकि हमारे यहां सेंसिटिव मीडिया भी है। और आप यहां एक प्रोपेगेंडा फिल्म बना रहे हैं। मेरे सोर्स के मुताबिक फिल्म में 2 हजार करोड़ रुपये लगाए गए हैं। लेकिन, आप हमेशा एक फिल्म के जरिए जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते'।
विवेक अग्निहोत्री हुए आगबबूला
ऐसे में अब विवेक अग्निहोत्री का उन पर गुस्सा फूट पड़ा। विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश झा पर पलटवार किया। गुरुवार को उन्होंने अपने ट्विटर पर प्रकाश राज का वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'एक छोटी सी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने अर्बन नक्सल की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि उनकी एक पीढ़ी एक साल बाद भी परेशान है, अपने दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रही है। अंधकार राज, मैं भास्कर कैसे प्राप्त कर सकता हूं, वह सब आपका है। हमेशा के लिए।"

विवेक अग्निहोत्री ने गुस्से में कह डाली ऐसी बात
हाल ही में द कश्मीर फाइल्स के एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म के ऑस्कर में नॉमिनेशन हासिल ना करने पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि, शायद फिल्म में कोई कमी रह गई होगी इसी वजह से हम उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए। इसी के साथ उन्होंने फिल्म आरआरआर पर अपनी खुशी जताई थी और मेकर्स को इसके लिए शुभकामनाएं दी।

द कश्मीर फाइल्स की हुई थी जबरदस्त कमाई
विवेक द्वारा निर्देशित, द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसमें साल 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के कश्मीर से पलायन की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म विवेक द्वारा लिखी गई थी और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications