लॉकडाउन में मुंबई से वापस लौटे यूपी के ड्राइवर, वापस जाने को मजबूर, नहीं है रोजगार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन था, ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूर, कामगार किसी तरह से अपने घर पहुंचे। लेकिन अब इन लोगों को अपने रोजगार और रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के सैकड़ों ऑटो और टैक्सी ड्राइवर मुंबई छोड़ अपने घर लौट गए थे। लेकिन अब ये लोग वापस मुंबई जाना चाहते हैं ताकि उनकी कमाई पटरी पर लौट सके। इन लोगों की जमा की हुई पूंजी खत्म हो चुकी है और इन्हें अपने किश्तें अदा करनी हैं, रोजगार के साधन नहीं होने की वजह से ये सभी अब वापस मुंबई जाना चाहते हैं।

auto

वापस लौटना चाहते हैं मुंबई
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार 35 ऑटो टैक्सी ड्राइव जो यूपी के जौनपुर, प्रतापगढ़ और उन्नाव के रहने वाले हैं वो अब वापस मुंबई जाना चाहते हैं। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, जिसके बाद इनके संचालन की अनुमति दे दी है। सरकार के फैसले के बाद ये सभी लोग वापस महाराष्ट्र रोजगार के लिए लौटना चाहते हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिया था कि वह प्रदेश में लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराएंगे, लेकिन बावजूद इसके अभी तक इन ऑटो और टैक्सी ड्राइवर्स को सरकार की ओर से कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई है।

किश्तें देना मुश्किल
इन ड्राइवर्स का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि मुंबई अभी भी कोरोना वायरस के चपेट में है, लेकिन उनके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्नाव के रहने वाले रमेश वर्मा का कहना है कि हमारे पास ना जमीन है, ना रोजगार, यहां गांव में रोजगार के अवसर भी नहीं हैं। छोटे भाड़े के लिए हम गांव में लोगों से भाड़ा देने के लिए नहीं कह सकते हैं। ये लोग हमारे पड़ोसी, रिश्तेदार हैं। कई ड्राइवर मार्च माह से अपनी किश्तों का भुगतान तक नहीं कर पाए हैं, लिहाजा ये लोग अब वापस मुंबई को लौटना चाहते हैँ।

कम नहीं हो रहा है संक्रमण
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं। यहां कोरोना से 1.36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 6283 लोगों की अबतक जान जा चुकी है। बुधवार को कोरोना वायरस के 15968 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 456183 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर 465 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14476 हो गया है। एक दिन में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों और पॉजिटिव मामलों की ये अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+