Auto Expo 2025: टाटा मोटर्स लाएगा किफायती फेसलिफ्टेड कारें, कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान
Auto Expo 2025: अगर आप एक किफायती और आधुनिक कार की तलाश में हैं तो टाटा मोटर्स आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आ रहा है। कंपनी ने इस साल तीन नए फेसलिफ्टेड मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है। जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी। इस लाइनअप में शामिल हैं टाटा पंच, टाटा टियागो और टाटा टिगोर। ये तीनों मॉडल उन्नत फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देंगे।
टाटा पंच फेसलिफ्ट
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी टाटा पंच अब एक नए अवतार में आएगी। इसमें ग्राहकों के लिए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, नई ग्रिल और डीआरएल लाइट, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी की सुविधा होगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपए होने की उम्मीद है।

टाटा टियागो फेसलिफ्ट
टाटा टियागो जो अपने कॉम्पैक्ट और कुशल डिजाइन के लिए मशहूर है। नए अपडेट्स के साथ आएगी। इसमें नए हेडलैंप और डीआरएल, नया डिजाइन किया गया रेडिएटर ग्रिल, वायरलेस चार्जिंग, USB टाइप-C पोर्ट, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। यह कार 5 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगी।
टाटा टिगोर फेसलिफ्ट
टाटा की पॉपुलर सेडान टिगोर भी एक नया रूप और बेहतर फीचर्स लेकर आ रही है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन वेरिएंट, 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, माइलेज 19.43 से 28.06 किमी/लीटर होगा। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए होगी।
ऑटो एक्सपो 2025 देखने का शानदार मौका
इन मॉडलों को करीब से देखने के इच्छुक खरीदारों के लिए ऑटो एक्सपो 2025 एक बेहतरीन अवसर है। यह एक्सपो ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट सेंटर में 19-22 जनवरी, दिल्ली में भारत मंडपम में 17-22 जनवरी, द्वारका यशोभूमि में 18-21 जनवरी को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 5 लाख से अधिक आगंतुकों और सैकड़ों कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।
नवाचार और किफायत का मिश्रण
टाटा मोटर्स ने अपने इन तीन मॉडलों को भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। आधुनिक डिजाइन और उन्नत तकनीक के साथ ये कारें भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई लहर लाने के लिए तैयार हैं। ये मॉडल खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किए गए हैं। जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट का सही संतुलन चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications