रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ऑटो चलाना पड़ा महंगा, ड्राइवर गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
मुंबई के कुर्ला में एक ऑटो वाले को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रिक्शा ले जाना भारी पड़ गया। मुंबई पुलिस ने ऑटो रिक्शा वाले के खिलाफ कार्रवाई की है।
मुंबई के कुर्ला में एक ऑटो वाले को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रिक्शा ले जाना भारी पड़ गया। मुंबई पुलिस ने ऑटो रिक्शा वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ऑटो की एंट्री का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुंबई पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। रेलवे पुलिस बल के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

आरपीएफ मुंबई डिविजन ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा था। यह वीडियो 12 अक्टूबर का है। मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर 12 अक्टूबर को एक ऑटो वाले रिक्शा लेकर प्लेटफॉर्म पर आ गया। रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर एक कल्याण एंड ब्रिज के वेस्ट साइड पर समय एकबजे ऑटो रिक्शा नंबर एमएच 02सीटी 2240 प्लेटफॉर्म पर आ गई थी।
प्लेटफॉर्म से ऑटो को सीज कर लिया गया। ऑटो चालक को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट कुर्ला लाकर उसके खिलाफ सीआर नंबर 1305/22 U/S 159 आरए के तहत मामला पंजीकृत किया गया। उक्त आरोपी को दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को माननीय 35वां न्यायालय सीएसएमटी के समक्ष पेश कर दंडित किया गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ड्राइवर महेंद्र कुमार ने ऑटो पर उगाए पौधे, IAS Supriya Sahu ने शेयर की मिनी गार्डन की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications