Video: फिलिस्तीन सपोर्टर सिक्योरिटी को तोड़ते हुए कोहली से मैदान में मिलने घुसा, अब पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

India Vs Australia World Cup Final: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान विराट कोहली का ऑस्ट्रेलियाई फैन सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान में घुस गया। ये शख्स ऑस्ट्रेलिया से आया है और फिलिस्तीन का समर्थन करता है।

विराट कोहली से मिलने के लिए शख्स मैदान में 'फिलिस्तीन सपोर्टर' वाला टीशर्ट पहनकर गया था। अब अहमदाबाद पुलिस ने शख्स के लिए बड़ा कदम उठाया है। शख्स को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया है।

India Vs Australia World Cup Final

रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद पुलिस इस शख्स से थाने में ले जाकर पूछताछ करने वाली है। जांच के बाद हो सकता है कि सुरक्षा का उल्लंघन के मामले में इनपर कार्रवाई हो।

पुलिस स्टेशन से जाते वक्त शख्स ने मीडिया से कहा कि, "मेरा नाम जॉन है...मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसा था। मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं...।"

ऑस्ट्रेलियाई फैन 13वें ओवर के खत्म होने पर मैदान में घुसा था। उस वक्त खेल कुछ देर के लिए रुक गया था। शख्स के टीशर्ट पर लिखा था, ''फिलिस्तीन पर बमबारी बंद करो।'' शख्स ने सफेद टी-शर्ट और लाल हॉफ पैंट पहनी हुई थी।

हालांकि स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। लेकिन ये शख्स विराट कोहली के पास पहुंच गया था। विराट कोहली उस शख्स के साथ मिले भी...इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में घुसे शख्स को पकड़ लिया और उन्हें मैदान से बाहर ले गए। कोहली और राहुल इस व्यवधान से नाखुश लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+