औरंगाबाद रेल हादसा: प्रवासी मजदूरों ने ई-पास के लिए किया था आवेदन, लेकिन नहीं मिला कोई जवाब, चली गई जान
नई दिल्ली। औरंगाबाद ट्रेन दुर्घटना में जीवित बचे लोगों में से एक ने शुक्रवार को बताया कि श्रमिकों के समूह ने एक सप्ताह पहले ई-ट्रांजिट पास के लिए आवेदन किया था, लेकिन सरकारी अधिकारियों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपने गृह राज्य की ओर पैदल ही जाने का फैसला किया। गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे पटरियों पर आराम के लिए रुके 16 मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में प्रवासी मजदूरों के समूह के 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों की जान बाल-बाल बची है।
Recommended Video

एक हफ्ते पहले किया था आवेदन
औरंगाबाद में करमाडा के पास हुए इस रेल हादसे के बाद से देश में हंगामा मचा हुआ है। कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों के सामने आजीविका की समस्या है जिसके चलते वह पलायन को मजबूर हैं। हादसे के बाद से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। इसी बीच मजदूरों में से एक ने दावा किया है कि उसने सरकार के ई-ट्रांजिट पास के लिए आवेदन किया था लेकिन अधिकारियों की तरफ से कई सुनवाई नहीं की गई।

अधिकारियों की तरफ से कई सुनवाई नहीं
बचे हुए तीन लोगों में से एक धीरेंद्र सिंह ने कहा, हमने एमपी में अधिकारियों के साथ एक सप्ताह पहले ई-पास के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने कहा, हमारे पास काम नहीं है और परिवार के पास वापस जाने के अलावा कोई और चारा नहीं था। बता दें कि मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मामन गांव के निवासी धीरेंद्र सिंह रेल दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे।

पटरियों पर हर तरफ बिखरे थे मृतकों के सामान
धीरेंद्र सिंह मजदूरों के उस समूह में शामिल थे जो घर की ओर पलायन कर रहे थे, हादसे के समय वह पटरी से कुछ दूर थे लेकिन उनके अन्य साथी आराम करने के लिए रेल की पटरियों पर बैठे और वहीं सो गए। सुबह 5.15 बजे एक मालगाड़ी ने 16 लोगों को कुचल दिया। मालगाड़ी के गुजरजाने के बाद रेलवे पटरी पर मृतकों के सामान बिखरे हुए थे। मजदूरों द्वारा अपनी यात्रा के दौरान साथ ले गईं रोटियां भी पटरियों पर इधर-उधर बिखरी देखी गईं।

महाराष्ट्र से पैदल मध्य प्रदेश के लिए निकले थे मजदूर
सभी प्रवासी मजदूर जलाना से शाम सात बजे चले थे । 5 मई को इन सभी मजदूरों ने जालना से अपना सफर शुरू किया, पहले ये सभी सड़क के रास्ते आ रहे थे लेकिन औरंगाबाद के पास आते हुए इन्होंने रेलवे ट्रैक के साथ चलना शुरू किया था। उन्होंने कुल 35 किमी का सफर तय किया था। मगर औरंगाबाद जिले के करमाड तक पहुंचे-पहुंचे रात गहरी हो गई। सभी मजदूरों ने सोचा कि खाना खाकर कुछ आराम कर लिया जाए। गुरुवार शाम सभी ने मिलकर रोटियां बनाईं और एक टिफिन में चटनी रखी ली।

आसपास झाड़ियां थी सभी ने ट्रैक पर सोना सुरक्षित समझा
सभी मजदूरों ने ट्रैक पर ही बैठकर खाना खाया। इसके बद कुछ लोगों ने कहा कि, सफर फिर शुरू किया जाए। लेकिन कुछ ने कहा कि थके हुए हैं, थोड़ा आराम कर लिया जाए। दरअसल आसपास झाड़ियां थी सभी ने ट्रैक पर सोना सुरक्षित समझा। सुबह करीब सवा पांच बजे के वक्त ये सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी एक मालगाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। सुबह के वक्त गहरी नींद में होने की वजह से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि पांच मजदूरों की जान बच गई।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद हादसा: महाराष्ट्र से पैदल मध्य प्रदेश के लिए निकले थे मजदूर, आराम के लिए रुके और फिर कभी ना उठ पाए
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications