औरंगाबाद हादसा: महाराष्ट्र से पैदल मध्य प्रदेश के लिए निकले थे मजदूर, आराम के लिए रुके और फिर कभी ना उठ पाए
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर सोये प्रवासी मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजरने से 16 की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के रहने वाले ये सभी प्रवासी मजदूर कल शाम को औरंगाबाद से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें कहां पता था कि उनका आखिरी सफर साबित होगा। शुक्रवार को एक मालगाड़ी ट्रेन ने पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को रौंद डाला, जिसमें 16 श्रमिकों की मौत हो गई।
Recommended Video

सभी प्रवासी मजदूर जलाना से शाम सात बजे चले थे
दिल दहला देने वाली यह दुर्घटना औरंगाबाद जिले के करमाड़ थाना क्षेत्र में दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन में जालना और औरंगाबाद के बीच हुई। ये सभी प्रवासी मजदूर जलाना से शाम सात बजे चले थे । 5 मई को इन सभी मजदूरों ने जालना से अपना सफर शुरू किया, पहले ये सभी सड़क के रास्ते आ रहे थे लेकिन औरंगाबाद के पास आते हुए इन्होंने रेलवे ट्रैक के साथ चलना शुरू किया था। उन्होंने कुल 35 किमी का सफर तय किया था। मगर औरंगाबाद जिले के करमाड तक पहुंचे-पहुंचे रात गहरी हो गई। सभी मजदूरों ने सोचा कि खाना खाकर कुछ आराम कर लिया जाए। गुरुवार शाम सभी ने मिलकर रोटियां बनाईं और एक टिफिन में चटनी रखी ली।

आसपास झाड़ियां थी सभी ने ट्रैक पर सोना सुरक्षित समझा
सभी मजदूरों ने ट्रैक पर ही बैठकर खाना खाया। इसके बद कुछ लोगों ने कहा कि, सफर फिर शुरू किया जाए। लेकिन कुछ ने कहा कि थके हुए हैं, थोड़ा आराम कर लिया जाए। दरअसल आसपास झाड़ियां थी सभी ने ट्रैक पर सोना सुरक्षित समझा। सुबह करीब सवा पांच बजे के वक्त ये सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी एक मालगाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। सुबह के वक्त गहरी नींद में होने की वजह से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि पांच मजदूरों की जान बच गई।

दिल दहला देने वाला नजारा था
रेलवे ट्रैक का नजारा इतना भयानक था कि, जिसने भी देखा सिहर उठा। ट्रैक पर कपड़े शरीर के क्षत-विक्षत अंग, चप्पलें और रोटियां पड़ी हुई थीं। भारतीय रेलवे के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'बदनापुर और करमाड स्टेशन के बीच परभनी-मनमाद सेक्शन के पास आज तड़के कुछ मजदूरों को ट्रैक पर देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की लेकिन अन्ततः वह ट्रेन की चपेट में आ गए। घायलों को औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जांच के आदेश दिए गए हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications