पेड़ पर लटके थे 12 लाख रुपए, देखकर चकरा गई पुलिस

पेड़ से लटके हुए थे 12 लाख रुपए के नोट, पुलिस परेशान।

मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास लोगों को लाखों रुपए के नोट पेड़ से लटके मिले। पेड़ पर करीब 12 लाख रुपए के नोट लावारिस हालत में लटके हुए थे, लेकिन ये रुपए किसी के काम के नहीं थे। दरअसल पेड़ से लटके सारे रुपए नोटबंदी के बाद बंद हो चुके 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों में थे।

 पेड़ से लटके मिले लाखों रुपए

पेड़ से लटके मिले लाखों रुपए

गांव के लोगों ने जब पेड़ से नोटों को लटके देखा तो उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नोटों को पेड़ से नीचे उतारा। सारे नोट बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए की करेंसी शामिल थी।

 चारों ओर सिर्फ नोट ही नोट

चारों ओर सिर्फ नोट ही नोट

पुलिस जब नोटों की गड्डियों को नीचे उतार रही थी कुछ बंडल जमीन पर गिर गए और रुपए जमीन पर चारों और बिखर गए। इन नोटों को बटोरने के लिए पुलिसवालों को काफी वक्त लगा। पुलिस ने सारे रुपयों को जब्त कर लिया।

 नोटों के मालिक की तलाश

नोटों के मालिक की तलाश

पेड़ से लटके मिले ये नोट किसके है और किसने उन्हें पेड़ से बांध दिया ये पुलिस के लिए पहेली बन गई है। पुलिस नोट के असली मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस ने करेंसी को सीज कर दिया है। अवैध हो चुके नोटों को इस तरह से पेड़ पर लटकाने का यह पहला मामला है। मामला इसलिए खास हो गया है कि पुराने नोटों को रखना दंडनीय अपराध है। एक निश्चित सीमा से अधिक संख्या पुराने 500 और 1000 के नोटों को रखना गैरकानूनी एवं दंडनीय अपराध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+