औरंगाबाद हादसाः गंभीर रूप से घायल हुए प्रवासी मजदूरों को 50,000 रुपए मुआवजा देने का आदेश
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मालगाड़ी द्वारा रौंदे जाने से गंभीर रूप से घायल हुए प्रवासी मजदूरों को सरकार ने 50, 000 रुपए मुआवजा देने के आदेश दिया है। इस आदेश में मालगाड़ी के कुचलने से कुल 16 प्रवासी मजूदरों की मौत दर्दनाक मौत भी हो गई थी। ये प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे देने की घोषणा की थी।

दरअसल, कोरोनावायरस प्रेरित लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की कवायद के तहत रेलवे द्वारा विशेष श्रमिक ट्रेन चलाया गया है। हादसे वाले दिन दर्जनों प्रवासी मजदूर औरंगाबाद से मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेन को पकड़ने के लिए पैदल ही औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए रेल की पटरी पर यात्रा शुरू कर दी।

बताया जाता है 40 किलोमीटर लंबी यात्रा के बाद जब प्रवासी मजदूर थककर रेलवे की पटरी पर सो रहे थे तभी वहां से गुजर रही मालगाड़ी ने औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास उन्हें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गौरतलब है यह हादसा 8 मई को सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ था। घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना के जांच के आदेश दिए। मौके पर पहुंचने वाले स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूर अपने घर जाने के लिए 40 किलोमीटर चलकर आए थे और थकान के बाद रेल की पटरी पर ही सो गए थे।

महाराष्ट्र की एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करते थे हादसे के शिकार मजदूर
गंभीर रूप से घायल और मृतक मजदूर महाराष्ट्र की एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम बंद होने से सारे मजदूर परेशान थे और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण वहां फंसे हुए थे, लेकिन जब श्रमिक ट्रेन से घर पहुंचने की सूचना मिली तो सारे प्रवासी मजदूर पैदल ही औरंगाबाद रेलवे स्टेशन के लिए निकल पड़े थे।

PM नरेंद्र मोदी ने भी औरंगाबाद में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी औरंगाबाद में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा कि औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जिनकी जान गई है, उससे काफी दुख पहुंचा है। पीएम मोदी ने इस हादसे के बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की।

राज्य सरकारों की सिफारिश पर स्पेशल श्रमिक ट्रेन चलवाई जा रही है
देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजूदरों को निकालने के लिए राज्य सरकारों की ओर से की गई सिफारिश पर स्पेशल श्रमिक ट्रेन चलवाई जा रही है। इस दौरान राज्य सरकारों की ओर से जो लिस्ट दी जा रही है उन्हें ही ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी जा रही है। इसके बाद राज्य सरकारों ने बसों की व्यवस्था कर अपने मजदूरों को बुलाया।












Click it and Unblock the Notifications