लॉकडाउन के चलते राजस्थान में फंसे उत्तरप्रदेश के 6 हजार मजदूरों को 4 स्पेशल ट्रेनों से भेजा जाएगा घर

जयपुर। लॉकडाउन 3 के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्थान में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को अब उनके घर भेजने की तैयारी कर ली गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लगभग 6 हजार से ज्यादा मजदूरों को 4 अलग-अलग ट्रेनों के माध्यम से जयपुर से भेजा जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

6 thousand laborers of Uttar Pradesh stranded in Rajasthan will be sent home by 4 special trains

उत्तर प्रदेश जाने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब इन्हें रूट के अनुसार यहां से घर के लिए भेजा जाएगा। यूपी के इन मजदूरों की जयपुर से मंगलवार शाम से रवानगी शुरू हो चुकी है। बता दें कि जयपुर जंक्शन पर उन्हीं श्रमिकों को आने दिया गया, जिनका नाम राज्य सरकार की अनुशंसा पर रेलवे को मिला है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अभय शर्मा ने बताया कि NWR 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से चलाने जा रहा है।

ये ट्रेनें 12 मई से 18 मई के बीच चलाई जाएगी। इस कड़ी में पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को जयपुर जंक्शन से रवाना की गई। ट्रेन जयपुर से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़, बलिया और मऊ जाएगी। इसमें 1577 श्रमिकों को भेजा जाएगा। दूसरी ट्रेन 14 मई को जयपुर से गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महाराजगंज के लिए रवाना होगी। इसमें 1480 मजदूरों भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर से तीसरी ट्रेन 16 मई को जाएगी। इसमें फर्रूखाबाद, औरेय्या, ईटावा, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर के मजदूरों को भेजा जाएगा। इसके लिए 1670 मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। उसके बाद 18 मई को चौथी ट्रेन उत्तर प्रदेश जाएगी। इसमें हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव और खेरी के श्रमिकों भेजा जाएगा। इस ट्रेन में 1524 मजदूरों ने रवाना किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+