सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई 19 कोयला खदानों की नीलामी, आज है बोली प्रक्रिया की आखिरी तारीख
नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला और खदान मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को बताया कि सरकार द्वारा नीलामी के लिए रखी गए 38 कोयला ब्लॉक खदानों में 19 खदानों की नीलामी सफलतापूर्वक कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वित्तीय बोल का आखिरी दिन है। यानी आज नीलामी के लिए वित्तीय बोली की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

कोयला मंत्री ने बताया कि अब कुल 19 खदानों की नीलामी हो चुकी है, जिसमें 11 खदानों की खुली प्रक्रिया, पांच की गुप्त और तीन की मिश्रित प्रक्रिया से बोली लगाई गई। केंद्रीय मंत्री ने खदानों के मिली प्रतिक्रिया को बेहतर बताया है।

गौरतलब है कुल 38 कोयला खदानों को नीलामी के लिए रखा गया था। टेंडर दस्तावेज खऱीदने के लिए अंतिम तारीख 25 सितंबर रखा गया था और नीलामी की बोली लगाने की अंतिम तारीख 29 सितंबर थी। कोयला मंत्री ने बताया कि 23 खदानों के लिए कुल 76 बोलियां प्राप्त हुईं थीं, जिनमें से 19 खदानों को 2 या उससे अधिक बोलियां मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications