Atul Subhash Case:आरोपी निकिता सिंघानिया को मिली जमानत, परिजनों ने उठाए सवाल, जानिए अतुल के पिता ने क्या कहा
Atul Subhash Suicide Case: इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को जमानत मिल गई है। इस बीच, मृतक अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी का बयान सामने आया है। पवन मोदी ने कहा, "कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत दी गई है, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी। मुझे अपने पोते की चिंता है और वह कहां है, यह सवाल है। हमें कर्नाटक पुलिस से कुछ जानकारी मिली है कि वह फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में है।"
पैसे वसूलने लगाया आरोप
मृतक अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने कहा, "जमानत कानूनी प्रक्रिया के तहत दी गई है, लेकिन इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी। मुझे अपने पोते की चिंता है और मुझे नहीं पता कि वह कहां है। हमें कर्नाटका पुलिस से अपने पोते के बारे में कुछ जानकारी मिली है... मां (निकिता सिंगानिया) को अपने बच्चे से कोई प्यार नहीं है, वह उसे एटीएम की तरह इस्तेमाल कर पैसे वसूलने का काम कर रही है..."

बच्चे को बनाया हथियार?
पवन कुमार मोदी ने आगे कहा, "बच्चे का दाखिला 3 साल की उम्र में उस बोर्डिंग स्कूल में हुआ है, जो कि गैरकानूनी है। बच्चा 2020 में जन्मा था, और इस फरवरी में वह 4 साल का होगा, लेकिन उसका दाखिला जनवरी 2024 में हुआ। बच्चे का पिता का नाम भी नहीं दिया गया और पिता की फोटो की जगह मां की फोटो लगाई गई है।"
पवन कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि उनकी बहु (निकिता सिंघानिया) अपने बच्चे को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, "मां को बच्चे से कोई प्यार नहीं है, वह उसे सिर्फ पैसे का स्रोत मान रही है, एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रही है। पहले भी उसने बच्चे को हथियार बनाया था।"
यह भी पढ़ें मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: प्रेस काउंसिल ने लिया स्वत: संज्ञान, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications