अतुल दिनकर राणे बनाए गए ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड के सीईओ
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड को नया मुखिया मिल गया है। अतुल दिनकर राणे को ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटिड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है।

राणे को मिशन क्रिटिकल ऑनबोर्ड कंप्यूटर, हार्डवेयर इन लूप सिमुलेशन स्टडीज, सिस्टम विश्लेषण, मिशन सॉफ्टवेयर के विकास और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए एवियॉनिक्स टेक्नोलॉजी के स्वदेशी डिजाइन और विकास में दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उनका सबसे महत्वपूर्ण काम सशस्तर बलों के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफलता विकास और उनमें शामिल करना रहा है।
राणे चेन्नई के गिंडी इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। इसके बाद उन्होंने पूना विश्वविद्यालय से निर्देशित मिसाइल में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।
राणे 1987 में डीआरडीओ में शामिल हुए और सिस्टम मैनेजर के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) में अपना प्रारंभिक करियर शुरू किया। उन्हें स्वदेशी रूप से विकसित सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली के लिए मॉड्यूलर रीयल-टाइम सिमुलेशन परीक्षण तंत्र स्थापित करने का श्रेय भी जाता है।
बाद में उन्होंने रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) के ऑनबोर्ड कम्यूटर डिवीजन में शामिल होकर अग्नि-1 मिसाइल के लिए ऑनबोर्ड मिशन सॉफ्टवेयर के विकास का नेतृत्व किया। साथ ही विभिन्न मिसाइल परियोजनाओं के लिए ऑनबोर्ड सिस्टम के निर्बाध परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक अद्वितीय एकीकृत परीक्षण सुविधा की स्थापना की।
रूस के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की स्थापना के साथ ही वह इसकी कोर टीम के सदस्यों में थे। इस दौरान प्रोग्राम मैनेजर, एवियॉनिक्स और प्रोग्राम पीजे-10 के लिए सिस्टम इंटीग्रेशन के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।












Click it and Unblock the Notifications