आकाओं की जी-हुज़ूरी में लगे हैं अटॉर्नी जनरल: कांग्रेस

गौरतलब है कि रोहतगी ने बीते दिन कहा था कि कांग्रेस इस पद की हकदार नहीं है। उनकी राय पर नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, 'अटॉर्नी जनरल की राय की इतनी अहमियत नहीं है।
पढ़ें- तीस साल बाद आई बिजली
शर्मा ने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए अटॉर्नी जनरल को कानून की बेहतर समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'नेता विपक्ष के लिए पता नहीं वह किस कानून को देख रहे हैं।
अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा था कि आजादी के बाद से अब तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता जिसके आधार पर कांग्रेस को लोकसभा में नेता विपक्ष के पद का दावेदार माना जा सके। कांग्रेस ने कहा कि सरकार महाजन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है और हम उनसे एक निष्पक्ष फैसला करने की अपील करते हैं। हालांकि इस पर अभी दोनों दलों के बाकी नेताओं ने चुप्पी नहीं तोड़़ी है।












Click it and Unblock the Notifications