यति नरसिंहानंद की बढ़ेंगी मुश्किलें, अवमानना कार्यवाही शुरू करने को अटॉर्नी जनरल ने दी अनुमति

नई दिल्ली, 21 जनवरी: अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ अवमानना की ​​कार्यवाही शुरू करने की सहमति दी है। उत्तर प्रदेश के डासना में पुजारी यति नरसिंहानंद की संविधान और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी के लिए उन पर अवमानना ​​कार्यवाही की इजाजत दी गई है।

 Supreme Court

यति नरसिंहानंद का एक बयान सोश मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो संविधान और सुप्रीम कोर्ट के लेकर अर्मयादित टिप्पणी कर रहे हैं। शची नेल्ली नाम की कार्यकर्ता ने इस बयान को लेकर यति पर अवमानना की कार्यवाही के लिए अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखते हुए इजाजत मांगी थी। अटॉर्नी जनल ने पत्र के जवाब में यति पर अवमानन कार्यवाही शुरू करने की इजाजत दी है।

क्या बोले हैं अटॉर्नी जनरल

केके वेणुगोपाल ने कहा है कि मैंने यति नरसिंहानंद के बयानों का वीडियो देखा है। मुझे लगता है कि उनका बयान आम जनता के दिमाग में सुप्रीम कोर्ट के अधिकार को कम करने की कोशिश है, जो निश्चित रूप से भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना के समान है। ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना के लिए उनके खिलाफ कार्यवाही को शुरू करने के लिए सहमति देता हूं।

जेल में हैं यति

यति नरसिंहानंद इस समय जेल में हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार में धर्म संसद नाम के कार्यक्रम में मुस्लिम विरोधी भाषण देने के आरोप में बीते हफ्ते उनको गिरफ्तार किया गया था। यति के भड़काऊ भाषणों की जांच से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+