'गणतंत्र का उपहास, आर्टिकल 5 का दुरुपयोग...', MP निशिकांत दुबे के 6 प्वाइंट्स, जिसमें राहुल गांधी बने निशाना
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संसद में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। एमपी दुबे ने मंगलवार एलओपी के खिलाफ विशेषाधिकार कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया है। इसको लेकर बीजेपी सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को एक पत्र लिखा, जिसमें नेता विपक्ष पर देश की प्रतिष्ठा करने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी ने और देश के गणतंत्र का मजाक बनाने का प्रयास किया है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखे गए पत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण तथ्यों को विकृत किया, बल्कि हमारे देश का उपहास करने और हमारे गणतंत्र की प्रतिष्ठा को कम करने का भी प्रयास किया। मंगलवार को सदन में सांसद दुबे ने एलओपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "न केवल बेशर्मी से ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण तथ्यों को विकृत किया, बल्कि हमारे देश का उपहास करने और हमारे गणतंत्र की प्रतिष्ठा को कम करने का भी प्रयास किया।"

सांसद निशिकांत दुबे के बजट पर सांसद में भाषण पर के वो प्रमुख अंश, जिसमें राहुल गांधी निशाने पर रहे-
- 1996- 1997 में इंटरनेशनल टेलीकॉम अग्रीमेंट यानी ITA 1 वन आया। जिसमें केवल 14 देशों ही शामिल हुए, जिसमे भारत भी था। इस एग्रीमेंट के बाद भारत में चीन से खिलौने आने शुरू हुए। भारत चीन के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर निशिकांत दुबे ने सदन में जवाब देते हुए यह बात कही।
- भाजपा सांसद राहुल गांधी ने चीन से जुड़ी बातों का जिक्र किया। राहुल गांधी के इस दावे पर निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने का आदत है।
- बीजेपी सांसद ने कहा नेहरू ने पंचशील एग्रीमेंट करने का विचार किया तो औपचारिक तौर पर कांग्रेस में उनका विरोध किया था।
- सांसद दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा था कि आप देश को बेच रहे हो, आप तिब्बत को उसके साथ जाने के लिए मजबूर कर रहे हो, आप हमारे ऊपर एक दुश्मन को पैदा कर रहे हो और ये चलने वाला नहीं है।
- निशिकांत दुबे ने कहा कि सन् 1960 के दशक में रॉबर्ट्स फील्ड मार्शल था। उन्होंने कहा था कि चीन भारत पर अटैक करेगा। हमारी सेना इतनी मजबूत नहीं है, लेकिन नेहरू ने कहा कि वो गलत बयान दे रहे हैं। बीजेपी सांसद ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र करते हुए ये बात कही जिसमें उन्होंने कहा कि चीन को लेकर पीएम मोदी और सेना प्रमुख की बातें अलग-अलग है।
- निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से पूछा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने चीन के साथ वो कौन सा अग्रीमेंट साइन किया था जिसके तहत 1981 से 1987 तक जब उनके पिता जी प्रधानमंत्री थे तब आठ बार चीन के साथ बाइलेटरल टॉक हुए। कांग्रेस ने चीन को देश में सीमा में घुसने दिया। चीन की सेना लद्दाख आ पहुंची। अरुणाचल आ पहुंची थी।

Click it and Unblock the Notifications