बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश, ओडिशा पुलिस ने कहा- ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
ओडिशा ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर ट्रेन हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 747 लोग घायल हुए हैं। वहीं मामले को सांप्रदायिक रंग देने का मामला सामने आया है। ओडिशा पुलिस ने कहा है कि घटना को लोग सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। ये मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक पोस्ट को लेकर ओडिशा पुलिस ने कहा कि यह देखने में आया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल शरारती तरीके से बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले में जीआरपी ओडिशा दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। घटना ट्रेनों के लूप में फंसने की वजह से हुई। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूप लाइन में चली गई। जिसके चलते भीषण हादसा हुआ। एसईआर के संबंधित विभागों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में अप सिग्नलिंग सिस्टम की एक बड़ी खामी सामने आई। शुरुआती जांच में कहा गया कि मेन UP लाइन का सिग्नल हरा होना था। जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस को सीधा गुजर जाना था। लेकिन हकीकत में ऐसा हुआ नहीं।
रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम (आरआरआई) पूरी तरह फेल हो गया और 128 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में कोरोमंडल एक्सप्रेस ने पॉइंट नंबर 17ए के पास बाएं मोड़ लिया और मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर होने साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 7 पूरी तरह से पलट गए जबकि 4 रेललाइन से ऊपर उठकर दूसरी बोगी पर चढ़ गए।












Click it and Unblock the Notifications