लालकृष्ण आडवाणी बोले- दलितों पर जुल्म कोई नई बात नहीं, ये तो होते रहे हैं
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दलितों पर जो जुल्म हो रहा है वो कोई नई बात नहीं है।

आडवाणी ने कहा कि दलितों पर जुल्म पुरानी बात है। उन्होंने कहा बीते दिनों देश में जो भी घटनाएं ऐसी हुई हैं, उन पर उन लोगों को दुख होना स्वाभाविक है जो गांधी जी के संपर्क में आए या उनकी विचारधारा से जुड़े।
'दलितों के साथ जो हो रहा है वह सही नहीं'
बीजेपी नेता ने कहा, 'ऐसी कोई घटना हुई, जैसी पिछले दिनों में यहां पर कहीं-कहीं हुई बै, जहां दलितों पर ज्यादती हुई है, उस पर उनकी प्रतिक्रिया होना और उनको कष्ट होना स्वाभाविक है।'
आडवाणी ने कहा कि देश में दलितों की जो स्थिति है और दो दुर्व्यवहार उनके साथ हो रहा है वह जानकर उन्हें कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications