आतंकियों ने किया हमला ताकि रोक सकें मनमोहन-शरीफ वार्ता: उमर

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि जम्मू इलाके में आतंकी हमला भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की प्रस्तावित बैठक को पटरी से उतारने के लिए किया गया है। अब्दुल्ला ने मीडियाकर्मियों से कहा कि गुरुवार को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पहले पुलिस थाने और फिर सैन्य शिविर पर हमला किया। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई।

अब्दुल्ला ने कहा कि इसका लक्ष्य भारत एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की प्रस्तावित बैठक को पटरी से उतारना है। ये शक्तियां जम्मू एवं कश्मीर की जनता के हितों की दुश्मन हैं। जब कभी भी शांति प्रक्रिया की शुरुआत करने की कोशिश की जाती है, वे इसे पटरी से उतारने की कोशिश करते हैं, वे इस हलचल को बरकरार रखना चाहते हैं।

 J&K CM Omar Abdullah
मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर 29 सिंतबर को नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। उमर ने कहा कि नवाज के साथ बातचीत रोकने के लिए मनमोहन सिंह पर राजनीतिक दबाव बनेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा कहती आई है कि शांति के विरोधियों को मात दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें इन शक्तियों को सफल होने के मौके नहीं देने चाहिए। उमर ने कहा कि अगर दोनों प्रधानमंत्री मुलाकात नहीं करते हैं तो यह आतंकवादियों को सफल होने देने जैसा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+