IT प्रोफेशनल मोहसिन शेख की हत्या का बाद सर्कुलेट हुआ भड़काऊ SMS, पहला विकेट गिरा

इसके बाद कथित तौर पर दक्षिणपंथी संगठन हिंदू राष्ट्र सेना से जुड़े लोगों ने सोमवार को एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी थी। हालांकि, इन तस्वीरों के सर्कुलेशन से पीड़ित युवक का कोई संबंध नहीं था। मरने वाले युवक का नाम मोहसिन साकिब शेख था और वो एक निजी फर्म में आईटी प्रोफेशन के तौर पर काम करता था। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मोहसिन की हत्या के बाद आरोपी हिंदू सेना के कार्यकर्ता के मोबाइल से एक मैसेज फॉरवर्ड किया गया था, जिसमें लिखा था, 'पहली विकेट पड़ी' यानी पहला विकेट गिर गया है।
उल्लेखनीय है कि हमले के वक्त मोहसिन के साथ उसका दोस्त अमीन शेख भी था। अमीन से भी मारपीट की गई हालांकि वो मौके से भागने में सफल रहा। उसके मुताबिक पहले कभी इलाके में किसी तरह का डर नहीं लगा लेकिन अब डर लगने लगा है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटील ने कहा कि कुछ संगठन सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक पोस्ट से मोहसिन का कोई लेना-देना नहीं था। जिस संगठन ने ये काम किया है। उनकी बाकी गतिविधियों पर हम नजर रखे हुए हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications