पंजाब: अकाली दल के प्रत्याशी पर किसान संगठन से जुड़े लोगों ने किया हमला, गनर को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

नई दिल्ली, 10 नवंबर: पिछले एक साल से तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। जब नए कानून आए थे, तो अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन था। हालांकि बाद में वो अलग हो गए, लेकिन अभी भी उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बुधवार को गुरुहरसहाय के अकाली प्रत्याशी वरदेव सिंह नोनी मान ने दावा किया कि उनके ऊपर किसान संगठन से जुड़े लोगों ने हमला किया।

Punjab

वरदेव ने बताया कि फिरोजपुर में वो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस आ रहे थे। इसी दौरान मक्खू गेट चौक के पास किसान संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें रोक लिया। पहले तो उनके साथ बदतमीजी की गई, फिर उनके गनमैन की वर्दी उन्होंने फाड़ दी। जिस पर गनमैन कर्मवीर सिंह ने हवाई फायरिंग की। उन्होंने आगे बताया कि किसानों की अगुवाई हरनेक सिंह महिमा कर रहे थे, जो भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा के पदाधिकारी हैं।

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे। इसके अलावा गनर उनको सुरक्षित ले जाने की कोशिश करता है, जबकि प्रदर्शनकारी उनके पीछे खड़े हैं। अभी तक घटना में किसी के गिरफ्तारी की खबर नहीं है, लेकिन मामला हवाई फायरिंग से भी जुड़ा है, ऐसे में पंजाब पुलिस जांच जरूर करेगी।

विपक्ष का क्यों हो रहा विरोध?
किसान संगठन सरकार के साथ विपक्षी दलों का भी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष ही संसद में सरकार पर दबाव डाल सकता है। जब मानसून सत्र शुरू हुआ था, तो संयुक्त किसान मोर्चा ने विपक्षी दलों का पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाने की बात भी कही थी। वैसे कई दौर की बैठकों के बाद भी अभी तक सरकार और किसान संगठनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। कृषि मंत्री ने कई बार साफ किया कि सरकार इस बिल को वापस नहीं लिया जाए। हालांकि उन्होंने MSP की गारंटी की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+