देश में भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान: प्रियंका गांधी

नई दिल्‍ली। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी आलोचना की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को भाजपा सरकार की ओर से धमकाने का चलन खतरनाक है।

देश में भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान: प्रियंका गांधी

Recommended Video

    Farmer Protest: Rahul Gandhi बोले- ये एक साइड चुनने का वक्त मैं किसानों के साथ | वनइंडिया हिंदी

    उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों को FIR कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्ज़ी नहीं बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया ''भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकी दर्ज कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्जी नहीं, बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए काहर के समान है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।''

    इनपर दर्ज हुआ है देशद्रोह का मामला

    • शशि थरूर
    • राजदीप सरदेसाई (आज तक)
    • मृणाल पांडेय (नेशनल हेराल्ड)
    • परेशनाथ (कारवां)
    • अनन्त नाथ (कारवां)
    • जफर आगा (कौमी आवाज)
    • विनोद के जॉन्स (कारवां पत्रिका)
    • एक अन्‍य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+