केजरीवाल ने इस महिला नेता को सौंपी AAP का घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की इस दिग्गज महिला नेता को AAP का घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है...

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। दिल्ली में आने वाली 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को चुनाव नतीजों की घोषणा के साथ ही तय हो जाएगा कि देश की राजधानी में अगली सरकार किसकी बनेगी। आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही अपनी सरकार के किए गए कामों के आधार पर ही चुनाव लड़ेगी। वहीं भाजपा और कांग्रेस की तरफ से सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया है। चुनावी तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया।

ये तीन लोग बनाएंगे AAP का घोषणा पत्र

ये तीन लोग बनाएंगे AAP का घोषणा पत्र

आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्टी प्रवक्ता आतिशी मार्लेना के नेतृत्व में तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है, जो घोषणा पत्र तैयार करेगी। आतिशी मार्लेना के अलावा कमेटी में जैस्मिन शाह और डॉ. अजॉय कुमार को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी के घोषणा पत्र में एक बार फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर जोर दिया जा सकता है। आम आदमी पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी का घोषणा पत्र आगामी 15 जनवरी को जारी किया जाएगा।

'ये चुनाव काम पर होगा'

'ये चुनाव काम पर होगा'

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए कहा, 'ये चुनाव काम पर होगा'। आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भाषण को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था, 'मैंने गृह मंत्री, श्री अमित शाह जी का पूरा भाषण सुना। मुझे लगा वो हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे। लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा। दिल्ली के लिए उनके पास सुझाव हैं तो बताएं, हम अच्छे सुझावों को अगले 5 साल में लागू करेंगे।'

दिल्ली में इस बार किसकी सरकार, 11 फरवरी को हो जाएगा फाइनल

दिल्ली में इस बार किसकी सरकार, 11 फरवरी को हो जाएगा फाइनल

गौरतलब है कि सोमवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में आगामी 8 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 2015 में जहां भाजपा के खाते में महज 3 सीटें ही गईं, वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+