Atiq Ashraf murder: विशेष जांच वाली याचिका पर सुनवाई के लिए SC तैयार, 28 अप्रैल को दी तारीख

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर 28 अप्रैल को सुनवाई होगी।

SC

हाल ही में यूपी के प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। जिसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई। कोर्ट उस पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

याचिका में पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को देखा और सुनवाई के लिए सहमति जताई। इस मामले की अगली तारीख 28 अप्रैल रखी गई है।

इस याचिका को एडवोकेट विशाल तिवारी ने दायर किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार के आने के बाद 183 एनकाउंटर हुए हैं। इसके अलावा अतीक-अशरफ की हत्या से भी कई सवाल खड़े हुए। ऐसे में एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए।

यूपी सरकार ने गठित किया था आयोग
आपको बता दें कि अतीक की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई दौर की बैठकें की थीं। जिसमें सबसे पहले इस केस की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया। इसके अलावा एक स्‍पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) भी इसकी जांच कर रही है।

तीनों शूटर हो चुके हैं गिरफ्तार
आपको बता दें कि 15 अप्रैल की रात पुलिस जब अतीक और अशरफ का मेडिकल टेस्ट करवाने ले गई थी, तो तीन शूटर पत्रकार बनकर वहां पहुंचे। उन्होंने कई राउंड फायरिंग की और दोनों भइयों को मौत की नींद सुला दिया।

घटना के वक्त कई पुलिसवाले वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने जवाबी फायरिंग नहीं की। इसको लेकर सवाल उठ रहे। बाद में तीनों शूटर ने खुद ही सरेंडर कर दिया। उनकी पहचान अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी के रूप में हुई है।

झांसी में हुआ था बेटे का एनकाउंटर
वहीं उमेश पाल हत्याकांड में फरार अतीक के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर झांसी में हुआ था। उसके साथ एक अन्य शूटर को भी पुलिस ने ढेर किया। हालांकि बहुत से नेताओं ने इस एनकाउंटर भी सवाल उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+