अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर रोए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

उनकी सलामती के लिए जहां देशभर में दुआओं का दौर जारी है तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते समय भावुक हो गए।

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpayee की बिगड़ती तबियत, Dinesh Sharma के निकले आंसू | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के लिए सरकार और विपक्ष के नेताओं का तांता लगा हुआ है। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनकी सलामती के लिए जहां देशभर में दुआओं का दौर जारी है तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते समय भावुक हो गए।

    'मेयर पद के लिए अटल जी ने किया ऐलान'

    'मेयर पद के लिए अटल जी ने किया ऐलान'

    डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बीते लम्हों को याद करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में वे मेरे आदर्श हैं। आंखों में आंसू लेकर दिनेश शर्मा ने कहा, 'लखनऊ में अपनी आखिरी जनसभा में अटल जी ने मेयर पद के चुनाव के लिए मेरे नाम का ऐलान किया। उन्होंने सामने बैठे लोगों से कहा कि आप लोग नारा देते हैं- हमारा नेता कैसा हो, अटल बिहारी जैसा हो। मैं अपने आपको दिनेश शर्मा में देखता हूं। आप लोगों ने मुझे सांसद बनाकर कुर्ता तो पहना दिया, अब पायजामा नगर निगम का है। दिनेश शर्मा को मेयर बनाकर पायजामा भी पहना दो।'

    वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक

    वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक

    गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। उनकी हालत को देखते हुए भाजपा ने अपने दिनभर के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अटल बिहारी वाजपेयी के परिजनों को भी ग्वालियर से दिल्ली बुलाया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि वाजपेयी की हालत में फिलहाल सुधार नहीं है।

    2006 से 2017 तक लखनऊ के मेयर रहे अटल

    2006 से 2017 तक लखनऊ के मेयर रहे अटल

    आपको बता दें कि दिनेश शर्मा यूपी के डिप्टी सीएम बनने से पहले लखनऊ के मेयर रह चुके हैं। भाजपा के पुराने नेताओं में गिने जाने वाले दिनेश शर्मा ने लखनऊ के मेयर के तौर पर 14 नवंबर 2006 से 22 मार्च 2017 तक कार्यभार संभाला था। 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया। इसके बाद उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा दिया और विधान परिषद के लिए चुने गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+