अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार, ये रास्‍ते रहेंगे बंद

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज शाम को 4 बजे राजघाट पर किया जाएगा। इस महान आत्मा का पार्थिव शरीर कल शाम से उनके आवास पर रखा हुआ है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर के नेताओं का तांता लगा हुआ है। कल सुबह 9 बजे वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में लाया जाएगा, जिसके बाद करीब 1.30 बजे अतिंम यात्रा रवाना होगी, जो दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू) से होते हुये आईटीओ रेड लाइट से होकर राजघाट पहुचेंगी।

वाजपेयी का शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार,ये रास्‍ते होंगे बंद

इस दौरान दिल्ली के लगभग सभी सड़कों को जनरल पब्लिक के लिए बंद कर दिया जाएगा। वाजेपीयी की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे, उस दौरान रिंग रोड़ से आईजीआई स्टेडियम, टी पॉइंट से यमुना बाजार, दिल्ली गेट के नेताजी सुभाष मार्ग से छत्ता रेल, निशाद राज मार्ग से शांतिवन तक आम जनता के लिए 8 बजे से बंद हो होंगे।

वहीं, सी-हेक्सागोन से तिलक ब्रिज, भगवान दास रोड, सिकंदरा रोड, माथुरा रोड से बैरॉन मार्ग टी पॉइंट से डब्ल्यू प्वाइंट, तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, जेएलएन मार्ग से राजघाट से दिल्ली गेट तक आम जनता के लिए सुबह 8 बजे से बंद कर दिया जाएंगे।

इसके अलावा मान सिंह रोड से सी-हेक्सागोन के राजपथ, विंडसर प्लेस से अशोक रोड, सी-हेक्सागोन, फिरोज शाह रोड से सी-हेक्सागोन के केजी मार्ग, मंडी हाउस से सी-हेक्सागोन के कॉपरनिकस मार्ग, शाहजहां रोड, एसबीएम से जाकिर हुसैन मार्ग इंडिया गेट आदि आम जनता के लिए 8 बजे से बंद कर दिए जाएंगे।

साथ ही कृष्णा मेमन रोड, सुनेरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, टीज जनवरी रोड, क्लारिज होटल से विंडसर प्लेस के जनपथ, शाहजहां रोड से तिलक मार्ग तक सी सिंह हेक्सागोन तक सुबह 8 से बंद होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+