पीएम मोदी जब चल रहे थे पैदल, भीड़ में थे आईबी के 600 लोग और 50 शार्पशूटर
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान पीएम मोदी पैदल चलते हुए स्मृति स्थल तक गए। हालांकि पहले ये खबर थी पीएम मोदी सीधे स्मृति स्थल पहुंचेंगे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना शेड्यूल बदलकर अंतिम यात्रा में पैदल चलने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई नेता पैदल चल रहे थे। वहीं, पीएम मोदी का भारी जनसैलाब के साथ पैदल चलने का फैसला सुनकर सुरक्षाकर्मी एकबारगी हैरान रह गए थे।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़े पीएम मोदी

आईबी के 600 लोग और 50 शार्पशूटर शामिल
अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान भारी जनसैलाब के साथ पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पैदल चल रहे थे। उसी भीड़ में आईबी के 600 लोग और 50 शार्पशूटर भी शामिल थे। जबकि सादी वर्दी में दिल्ली पुलिस के कई जवान शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के कई गुप्तचर भी तैनात किए गए थे। पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए इसके लिए एसपीजी ने कड़ी तैयारी की थी।

पीएम मोदी ने आखिरी समय में पैदल चलने का लिया था फैसला
जबकि सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने दोनों ही नेताओं को अपने घेरे में ले लिया था। आईबी ने दिल्ली पुलिस के कई जवानों को सादी वर्दी और सफेद टोपी में कार्यकर्ताओं के रूप में भीड़ में शामिल कराया था। जबकि एसपीजी ने स्मृति वन स्थल में सेना, नेवी और वायुसेना के जवानों को भी तैनात करा दिया था। चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा घेरा बना दिया गया था क्योंकि पीएम मोदी कई नेताओं के साथ पैदल चल रहे थे। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर शार्पशूटर भी तैनात किए गए थे।

पीएम मोदी की सुरक्षा में हजारों जवान तैनात थे
खबरों के मुताबिक, भारी संख्या में जवानों को पीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया था। 700 कमांडों एनएसजी, एसपीजी और स्वाट टीम के तैनात किये गये थे, 600 खुफिया विभाग के जवान भीड़ के साथ चल रहे थे। जबकि करीब 600 सीसीटीवी कैमरे पूरे रास्ते में लगाए गए थे। वहीं, 3200 सुरक्षाकर्मी बीजेपी मुख्यालय से स्मृतिवन स्थल तक सुरक्षा में तैनात थे। पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान पैदल चल रहे थे। वहीं, उनकी सुरक्षा में लगे जवान चप्पे-चप्पे पर नजरें गड़ाए हुए थे।
ये भी पढ़ें: साढ़े 4 साल के कार्यकाल में पहली बार अपने ऑफिस नहीं गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए क्यों?
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications