VIDEO: अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़े पीएम मोदी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दू विधि-विधान के अनुसार दिल्ली के स्मृति स्थल पर पंचतत्व में विलीन हो गए। अपने पीछे लोगों के जेहन में छोड़ गए सैकड़ों यादें। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम संस्कार में देश विदेशी की हस्तियां शामिल हुए। अटल की अंतिम यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी , अमित शाह और तमाम बीजेपी के बड़े नेता उनके पार्थिव शरीर के पीछे पीछे पैदल चलकर स्मृति स्थल पहुंचे।

NARENDRA Modi

स्मृति स्थल पर जब अटल बिहारी वाजपेयी का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तभी पीएम मोदी अपने आप को नहीं रोक पाए और भावुक हो गए। हालांकि उन्होंने अपने आप को संभाला और सामान्य होने की कोशिश की। इसके बाद वे पास खड़े अपनी कैबिनेट के एक मंत्री से बात करने लगे।

अंतिम संस्कार के बाद पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर शेयर की। साथ ही लिखा कि, अटल जी, सभी भारतीयों के दिल और दिमाग में रहोगे। देश निर्माण में आपके योगदान को लोग कभी नहीं भुला पाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के बड़े से बड़े नेता समेत विपक्षी पार्टियों के नेता भी इस दौरान स्मृति स्थल पर नजर आए। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों के प्रमुख, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत कई हस्तियां स्मृति स्थल पर मौजूद रही।

यहां देखें वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+