भारत-चीन संबंधों पर पर बोले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, अभी संबंध नहीं हो सकते सामान्य
नई दिल्ली, 24 नवंबर। चीन के साथ फिर से तनावपूर्ण होते रिश्तों के बीच भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने चीन को खरी-खोटी सुनाई है। राजधानी दिल्ली में ICC के वार्षिक सम्मेलन और AGM को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक चीन के साथ सभी मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, हम तक चीन के साथ सामान्य रिश्ते चालू नहीं करेंगे। आपको बता दें कि भारत का ये रूख पाकिस्तान के बाद चीन के साथ पहली बार देखने को मिल रहा है।

पूर्वी लद्दाख में चीन ने अपनाया आक्रमक रूख- श्रृंगला
Recommended Video
हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि चीन के साथ कई दौर की बातचीत अभी तक की जा चुकी है, लेकिन फिर भी कई मुद्दे बरकरार हैं। ऐसे में जाहिर तौर पर तब तक चीन के साथ सामान्य संबंध नहीं होंगे, जब तक कि सब कुछ हल नहीं हो जाता। लद्दाख में भारत-चीन गतिरोध पर बोलते हुए विदेश सचिव ने कहा कि पिछले साल हमने देखा था कि चीन ने भारत के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया था। पूर्वी लद्दाख में हमारी सीमा पर अपने विस्तार की कोशिश की थी। चीन का यह कदम शांति और सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप जो, हम सामान्य संबंध नहीं बना पाए।
'चीन के साथ आर्थिक भागीदारी पर विचार करना होगा'
हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि वर्तमान में चीन हमारा आर्थिक भागीदार बना हुआ है, लेकिन हमें इस पर भी सोचने की जरूरत है। हमें आवश्यकता है कि सप्लाई चेन, निवेश टाई-अप और इंडस्ट्री के मामले में विस्तार की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमें चीन के उदय के साथ संघर्ष करना होगा। 1988 में चीन के साथ संबंधों को फिर से शुरू करने का हमारा उद्देश्य व्यापार, वाणिज्यिक, वैज्ञानिक और तकनीकी संबंधों के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संपर्क की अनुमति देना था।"












Click it and Unblock the Notifications