कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान, अगर मोदी सरकार चाहे तो 25 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली, जून 11। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने तेल के दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को यूपीए सरकार के दिनों को याद कराया, जब पेट्रोल-डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 9 रुपए होती थी।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: Congress का प्रदर्शन, Digvijay Singh क्या बोले | वनइंडिया हिंदी
    Digvijaya singh

    यूपीए सरकार में 9 रुपए थी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी- दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंटनेशनल मार्केट में तेल के दाम कम हो रहे हैं, लेकिन फिर भी हमारे देश में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 9 रुपए होती थी, जो आज 34 रुपए प्रति लीटर है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को 9 रुपए तक ले आती है तो ये तेल के दामों में 25 रुपए प्रति लीटर की कटौती होगी, ऐसे में जनता को राहत मिलेगी।

    कहां हैं वो नेता, जो हमारी सरकार में प्रदर्शन करते थे- दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो लोग आज कहां हैं, जो कभी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर यूपीए सरकार की आलोचना करते थे? यूपीए की सरकार में जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते थे तो बीजेपी के नेता प्रदर्शन करते थे, आज वो नेता कहां हैं? कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब बंगाल में चुनाव थे तो उससे पहले सरकार तेल की कीमतें घटा दी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ आज लोगों के लिए आम जरूरत वाला सामान भी मंहगा हो रहा है।

    आपको बता दें कि भोपाल में पेट्रोल 104.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल के दाम 95.30 रुपए प्रति लीटर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल 95 रुपए प्रति लीटर के पार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+