VIDEO: तूतीकोरिन में प्रदर्शन के दौरान कैमरे पर पुलिसवाले ने कहा- कोई एक तो मरना चाहिए

तूतीकोरिन। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हुई घटना में पुलिस कार्रवाई का बर्बर चेहरा सामने आया है। तूतीकोरिन में वेदांता ग्रुप की यूनिट स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है सादे कपड़े में एक पुलिसकर्मी पुलिस बस के ऊपर चढ़कर प्रदर्शनकारियों पर निशाना लगा रहा है। उसके हाथ में असॉल्ट राइफल दिख रही है, जिसे काफी घातक हथियार माना जाता है।

VIDEO: कैमैरे पर पुलिसवाले ने कहा- एक तो मरना चाहिए

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी एक वीडियो में आवाज सुनाई दे रही है कि जो जलियांवाला बाग की याद दिला रही है। वीडियो में तमिल भाषा में कोई कह रहा है, 'कोई एक तो मरना ही चाहिए..'इसके बाद वह पुलिसवाला राइफल से गोली चलाता है। इस वीडियो से हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसकी गोली किसी को लगी या नहीं।

जान लीजिए क्‍यों हो रहा है प्रदर्शन

दरअसल यहां के स्थानीय लोग स्टरलाइट कारखाने के खिलाफ लंबे समय से विरोध प्रदर्शन और कारखाने को बंद करने की मांग कर रहे हैं। लोगों में इस परियोजना से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को चिंता बनी हुई है। इसके खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय तक एक रैली निकालने का फैसला किया था। इस प्रदर्शन के दौरान सरकारी वाहनों में आगजनी और कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की जिसमें 11 लोग मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+