वीडियो में देखें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अमानवीय हरकत, रॉकेट में बांध कर कबूतर को उड़ाया
गोदावरी। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो हरकत की है उसने मानवीयता को शर्मसार कर दिया है। यहां कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रघुवीर रेड्डी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक कबूतर के साथ जो अत्याचार किया उसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे और बर्बश ही आपके मुंह से अफसोस भरे शब्द निकल जाएंगे।

जी हां कबूतर को पहले बेदर्दी से एक लिफाफे में बंद किया गया और फिर और फिर रघुवीरा रेड्डी को खुश करने के लिए उसे रॉकेट में डालकर ढक्कन बंद कर दिया गया। जलती हुई बीड़ी से रॉकेट में आग लगा दी गई। रॉकेट उड़ते ही फट गया और कबूतर बेजान होकर ज़मीन पर आ गिरा।
वहीं कबूतर पर अत्याचार करनेवाले शख्स का दावा है कि कबूतर की मौत नहीं होती है और वो आकाश में उड़ जाता है लेकिन उसके दावे पर यकीन करना मुश्किल है। एनजीओ पीपुल फॉर एनीमल ने इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
रघुवीर रेड्डी ने इस मामले में सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि "उन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी नहीं थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद हैं। हम भविष्य में इसको लेकर भविष्य में सावधान रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications