अमेरिका के नए परीक्षणों में आया सामने, एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन 76% प्रभावी

एस्ट्राजेनेका फार्मास्यूटिकल कंपनी ने अमेरिका में उसकी वैक्सीन को लेकर किए गए एक नए ट्रायल के आधार का हवाला देते हुए कहा है कि उसकी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोरोना वायरस के प्रति 76% प्रभावी है।

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मास्यूटिकल कंपनी ने अमेरिका में उसकी वैक्सीन को लेकर किए गए एक नए ट्रायल के आधार का हवाला देते हुए कहा है कि उसकी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोरोना वायरस के प्रति 76% प्रभावी है। जबकि, एस्ट्राजेनेका के मुकाबले फाइजर/बाओटेक और मॉडेर्ना की वैक्सीन 95% तक प्रभावी हैं।

Recommended Video

      Corona Vaccine Exports:वैक्सीन का निर्यात रोक देश में टीकाकरण तेज करेगा भारत | वनइंडिया हिंदी
      AstraZeneca

      इससे पहले एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कोविड-19 पर 79% प्रभावी बताने को लेकर अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कंपनी को यह कहते हुए फटकार लगाई कि वह अपनी वैक्सीन को 79% प्रभावी बताने के लिए पुरानी जानकारी का प्रयोग कर रही है। जिसके बाद कंपनी को अपनी वैक्सीन की प्रभावशीलता को दोबारा जांचने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

      यह भी पढ़ें: अब विदेशों में वैक्सीन ज्यादा नहीं भेजेगा भारत, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू मांग पर पूरा फोकस

      हालांकि, यूएस ट्रायल के इस डाटा का अभी स्वतंत्र शोधकर्ता या नियामक द्वारा आकलन किया जाना बाकी है। इस ट्रायल में संयुक्त राज्य अमेरिका, चिली पेरू के 190 संक्रमणों और 32,449 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। पहले का अंतरिम डेटा 17 फरवरी को 141 संक्रमणों पर आधारित था।

      फाइजर/बायोटेक और मॉडेर्ना के मुकाबले कम प्रभावी होने के बावजूद ऐस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि अभी विश्वभर में वैक्सीन की आपूर्ति सीमित है साथ अन्य वैक्सीनों की तुलना में इसका परिवहन आसान और सस्ता है। फिलहाल इस वैक्सीन के इस्तेमाल को 70 देशों में आपात स्थित में इस्तेमाल करने की अनुमति मिल चुकी है।

      हाल ही में कुछ देशों ने वैक्सीन लगने के बाद खून का थक्का जमने जैसी शिकायतें सामने आने के बाद इसके इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी, लेकिन बाद में इसके इस्तेमाल को फिर से बहाल कर दिया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+