Assembly elections results 2018: जब मोदी से बोले योगी, कांग्रेस का नाम बीजेपी रख देते हैं, देखिए चुनाव परिणाम पर फनी मीम्स
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में मचे चुनावी समर के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस नतीजों से सबसे ज्यादा झटका भाजपा को लगा है।भाजपा को उम्मीद थी कि लंबे अरसे से सत्ता में काबिज होने के बाद सीटों की संख्या भले ही घट जाए लेकिन कुर्सी नहीं जाएगी। लेकिन अब तक के चुनावों के नतीजे देखकर लगा है कि भाजपा के लिए पैर तले से धरती कई राज्यों में सरकने वाली है।

मध्य प्रदेश में भाजपा 110 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 109 और बीएसपी 5 सीटों पर आगे हैं।राजस्थान में कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 80 सीटों पर वहीं बीएसपी 03 सीट पर आगे खड़ी है।तेलंगाना में दोनों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर टीआरएस बहुत भारी पड़ी है ।टीआरएस 87 सीट पर आगे है वहीं कांग्रेस 21 सीट पर बीजेपी 02 और अन्य 09 सीट पर आगे हैं।
छत्तीसगढ़ में 15 साल से चली आ रही रमन सिंह की सरकार अब सत्ता से बाहर होने के कगार पर है। रुझान के अनुसार कांग्रेस 58 सीट पर आगे है और बीजेपी 23 सीट पर आगे है। जबकि बीएसपी 8 सीट पर आगे चल रही है।
भाजपा के लिए ऐसे परिणामों पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है। आइए देखते हैं कुछ बेहतरीन मीम्स जिन्हें देखकर आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications