Assembly Elections Result 2023: पनौती कौन है? जानिए कांग्रेस पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश ने क्यों कसा ऐसा तंज
Assembly Elections Result 2023: देश के 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के आज यानी रविवार नतीजे आने वाले हैं। किस राज्य में कौन सी पार्टी राज करेगी, इसकी तस्वीर भी साफ होगी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में तंज का दौर शुरू हो चुका है।
इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कांग्रेस पार्टी के जले पर नमक छिड़कते हुए निशाना साधा है। उन्होंने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर सवालिया अंदाज में कहा कि पनौती कौन है? दानिश कनेरिया ने अपने इस सवाल से कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। आखिर क्यों कनेरिया ने ऐसा कहा?

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीखा तंज कसा था। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को इस हार जिम्मेदार ठहराया था। राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय टीम के क्रिकेटर अच्छा खेल रहे थे, लेकिन पनौती ने पहुंचकर हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications