Assembly Elections:'हम अकेले चुनाव लड़ेंगे....', कहने वालीं BSP चीफ मायावती को 4 राज्यों में कितनी सीट मिलीं
Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों की मतगणना में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने परचम लहराया है। इन सबके बीच, मायावती की बहुजन समाज पार्टी(BSP) का प्रदर्शन बेहद खराब नजर आया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के हम अकेले चुनाव लड़ेंगे के दावों ने मध्य प्रदेश और तेलंगाना में गेम बिगाड दिया। वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर किसी पार्टी का खाता नहीं खुला। हालांकि, राजस्थान में बसपा के खाते में दो सीटें झोली में गिरी।

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक , बाड़ी और सादुलपुर सीट पर मायावती की बसपा ने जीत दर्ज की है। बाड़ी सीट पर बसपा के जसवंत सिंह गुर्जर को 106060 वोट मिले। गुर्जर ने बीजेपी उम्मीदवार गिर्राज सिंह मलिंगा को 27424 मतों से हराया। वहीं, सादुलपुर सीट पर बसपा के मनोज कुमार ने 2574 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
क्या रहा बसपा का राज्यों में वोट प्रतिशत?
- राजस्थान- 1.82 फीसदी वोट
- मध्य प्रदेश- 3.31 फीसदी वोट
- तेलंगाना- 1.38 फीसदी मत












Click it and Unblock the Notifications