Assembly Elections Result 2023: चार राज्यों में किन मुद्दों और वादों की होगी परीक्षा, यहां जानें पूरा ब्योरा
Assembly Elections Result 2023: आज की तारीख बेहद अहम होने वाली है। आज देश के 4 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना की सत्ता का फैसला होगा। किस राज्य में कौन सी सरकार कमान संभालेगी। इसी के साथ ही राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला भी होगा।
हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे पहले ही आ चुके हैं। जिसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है, जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फायदा होने का अनुमान जताया गया है। अब देखना है यह है कि इन चारों राज्यों में किस राजनीतिक दल के लुभावने वादे उनकी नैया पार लगाते हैं और किन मुद्दों पर परीक्षा होगी। आइए आपको रूबरू कराते हैं...

ये हैं 4 राज्यों के चुनावी मुद्दे
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ियावाद, धर्म परिवर्तन, शराबबंदी, भ्रष्टाचार
तेलंगाना: भ्रष्टाचार, सब्सिडी सह ऋण योजना, सरकारी योजनाओं का फायदा, मिशन काकतीय और मिशन भागीरथ
मध्य प्रदेश: अपराध, एमपी में मोदी का चेहरा, प्रोजेक्ट चीता, बेरोजगारी
राजस्थान: सत्ता विरोधी लहर, सांप्रदायिक तनाव, पेपर लीक, कृषि ऋण माफी, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना
ये हैं 4 राज्यों के पार्टीवार चुनावी वादे
छत्तीसगढ़ के चुनावी वादे:
बीजेपी:
- धान की खरीदी के लिए 20 क्विंटल/एकड़ का वादा।
- धान का मूल्य 3200 रु. प्रति क्विंटल देने का वादा।
- 18 लाख परिवारों को आवास देने का वादा।
- तेंदूपत्ता पर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा का वादा।
- तेंदूपत्ता पर बोनस 4500 रुपये हर साल देने का वादा।
- गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा।
कांग्रेस
- धान की खरीदी के लिए 21 क्विंटल/एकड़ का वादा।
- धान का मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा।
- 17.50 लाख परिवारों को आवास देने का वादा।
- तेंदूपत्ता पर 6000 रुपये प्रति मानक बोरा का वादा।
- गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा।
तेलंगाना के चुनावी वादे:
बीजेपी:
- धर्म-आधारित आरक्षण हटाने का वादा
- केसीआर सरकार के खिलाफ जांच का वादा
- पेट्रोल और डीजल करेगी सस्ता, 4 सिलेंडर देगी मुफ्त
- धान पर 3,100 रुपये की पेशकश का वादा
- छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप
- 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस
कांग्रेस
- जाति जनगणना
- अल्पसंख्यक कल्याण के लिए बजट को सालाना 4,000 करोड़ रुपये की बढत।
- बेरोजगार अल्पसंख्यक युवाओं और महिलाओं को हर साल 1000 करोड़ रुपये कर्ज
- एम.फिल और पीएचडी कार्यक्रम पूरा करने पर पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता
- सभी धर्मों के पुजारियों के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये का मासिक मानदेय
- उर्दू के शिक्षकों के लिए विशेष भर्ती
- अल्पसंख्यक समुदायों को घर के लिए 5 लाख रुपये।
बीआरएस
- रायथु बीमा की तर्ज पर एलआईसी के माध्यम से 5 लाख रुपये का जीवन बीमा
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन को पांच वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह
- दिव्यांग लोगों (विकलांग व्यक्तियों) के लिए पेंशन पांच वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ाकर 6,016 रुपये
- किसानों के लिए रायथु बंधु योजना की सहायता को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति एकड़
- अगले पांच वर्षों में रायथु बंधु सहायता को धीरे-धीरे बढ़ाकर अधिकतम 16,000 रुपये प्रति एकड़
- 'आरोग्य श्री' स्वास्थ्य योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा
- मुस्लिम समुदाय के लिए हैदराबाद के पास पाहड़ी शरीफ में आईटी पार्क
मध्य प्रदेश के चुनावी वादे:
बीजेपी
- उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर
- रोजगार या स्वरोजगार के अवसर 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण
- लाड़ली लक्ष्मियों को जन्म से 21 वर्ष तक कुल दो लाख रुपये
- 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी
- किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना से किसानों को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक मदद
- एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण से 4.5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार
- गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा
- 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्वास्थ्य व्यवस्था
- नर्मदा, ताप्ती एवं क्षिप्रा जैसी पवित्र नदियों के घाटों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण
कांग्रेस
- किसानों को गेहूं का 2600 रुपए और धान का 2500 रुपए मूल्य
- 2 रुपये किलो की दर से गोबर खरीदी
- नंदिनी योजना का प्रारंभ
- 2 लाख पदों पर भर्तियां
- युवा स्वाभिमान योजना का प्रारंभ
- 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1200 रुपये प्रतिमाह
- मेरी बेटी योजना में 251000 रुपये
- आइपीएल में मध्य प्रदेश की टीम
राजस्थान के चुनावी वादे:
कांग्रेस
- चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु
- 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 10 लाख युवाओं को रोजगार।
- समर्थ युवा पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया कार्ड।
- गैस सिलेंडर 400 रुपए
- मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन
- जातिगत जनगणना
- आवास का अधिकार कानून
बीजेपी
- केजी से पीजी तक पढ़ाई फ्री
- 450 रुपए में रसोई गैस
- युवा और बेरोजगारों के लिए 'उत्कृष्ट शिक्षा
- 2.5 लाख सरकारी नौकरियां
- महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज सशक्त महिला
- किसानों के लिए खुशहाल किसान प्लान
- कुशल प्रशासन, मजबूत कानून व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications