Assembly Elections Result 2023: 3 राज्यों में कांग्रेस की हार पर क्या बोले राजीव प्रताप रुड़ी, बताए ये कारण
Assembly Elections Result 2023: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के वोटों की गिनती जारी है। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। जारी रुझानों में इन तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन रही है।
चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुड़ी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को टारगेट करना कांग्रेस की हार की बड़ी वजह रही। कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द और आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया।

राजीव प्रताप ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने लोगों को गारंटी दी है। जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा किया और उन्हें अपना पूरा आशीर्वाद दिया। इसी का नतीजा है कि हम तीनों राज्यों में जीत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई चेहरा प्रोजेक्ट करके किसी राज्य में चुनाव नहीं लड़ा। फिर भी शानदार परिणाम आया। क्योंकि हमलोग परिवार को नहीं, बल्कि पार्टी को प्राथमिकता देते हैं। पीएम मोदी का चेहरा ही काफी है। पीएम मोदी के नेतृत्व के चलते बीजेपी तीनों राज्यों में चुनाव जीते हैं।
राजीव प्रताप रुड़ी ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जो देश की ख्याति को बढ़ा रहा हो उसे कोई अपशब्द के रूप ऐसा कहे तो यह उसका फ्रस्टेशन दिखाता है। जनता ने इसका जवाब दे दिया है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वही, छत्तीसगढ़ में 54 सीटों से आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी ने कमाल कर दिया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: क्या वसुंधरा राजे फिर बनेंगी सीएम? राजस्थान में बीजेपी की बढ़त के बीच मंडरा रहा बड़ा सवाल












Click it and Unblock the Notifications